रोहतक पुलिस ने गत रात्रि विशेष रूप से नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया जिसके तहत विशेष रूप से नाकाबन्दी व गश्त करते हुए चेकिंग की गई तथा कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री पी.के. अग्रवाल के दिशा-निर्देशों अनुसार व पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रात्रि 10 बजे से सुबह 04 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

सभी उप पुलिस अधीक्षक, प्रभारी थाना/चौकी व सीआईए स्टाफ की टीमें गश्त में मौजूद रही है। संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की गहनता से जांच की गई। नाईट डोमिनेशन के दौरान कार्यालय पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाईन व गार्दों में तैनात अतिरिक्त पुलिस बल को नाकों पर तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन मे अलग-अलग 134 पुलिस पार्टियों का गठन किया गया।

नाईट डोमिनेशन के दौरान जिला में 39 जगहों को चिन्हित कर नाकाबंदी की गई तथा वाहनों की गहनता से जांच की गई। महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकाबन्दी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
नाईट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने 611 दो पहिया वाहन, 621 चार पहिया वाहन व 781 बडे वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमो की अवेहलना करने वाले 13 वाहनो के चालान किए गए व 2 वाहनो को जब्त किया गया। गश्त के दौरान होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों, ए.टी.एम. बूथ आदि को चैक किया गया।

पुलिस द्वारा 134 से ज्यादा सार्वजनिक स्थानों की चैकिंग की गई व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर 9 अजनबी पर्चे काटे गई। नाईट डोमिनेशन के दौरान अवैध हथियार, अवैध शराब, नशीले पदार्थो का अवैध धंधा, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालो व अन्य अपराधों मे लिप्त आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 20 मामले दर्ज किए गए है जिनमे 20 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से 1 अवैध देसी पिस्तौल, 3 ज़िंदा रौंद, 111 बोतल अवैध शराब व 2040/- रुपये बरामद हुए है। इसके अतिरिक्त आरोपी से 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कानून अनुसार कार्यवाही की गई है।

