पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशानिर्देशों अनुसार रोहतक पुलिस ने विशेष रूप से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जिसके तहत विशेष रूप से 17 पुलिस पार्टी की टीमो का गठन कर 15 जगहो पर नाकाबन्दी करते हुए चेकिंग की गई तथा कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालाना काटकर सख्त कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमो ने सुबह 10 बजे से सांय 04 बजे चैकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना प्रभारी ने अपने-2 एरिया मे चिन्हित स्थानो पर नाकाबंदी करते हुए वाहनों की जांच की।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान के तहत रोहतक पुलिस ने स्थान चिन्हित कर 15 स्थानों पर नाकाबन्दी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई। 6 घण्टे चले विशेष चैकिंग अभियान के दौरान भारी/अन्य वाहन द्वारा गलत लैन मे गाडी चलाने पर 209 व गलत दिशा मे गाडी चलाने वाले 125 वाहन चालको के चालान काटे गए है। जो कुल 334 वाहनो के चालान काटे गए है जिनसे 1 लाख 72 हज़ार रुपये जुर्माना के तौर पर वसूल किया गया है।

रोहतक पुलिस द्वारा समय-2 पर चैकिंग अभियान चलाए जाते है। इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। रोहतक पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करे तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जिला पुलिस को सहयोग करे।

