रोहतक में प्रिंस हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंस की हत्या 8 नवंबर को पुराने झगड़े की रंजिश रखते हुए की थी। रंजिशन गली में चाकू से वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब आरोपी वरुण को भी काबू कर लिया है।

CIA-1 प्रभारी SI अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 8 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय नगर निवासी प्रिंस को लड़ाई झगडे़ में लगी चोटों के कारण मृत अवस्था में PGI लाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान संजय नगर निवासी प्रिंस के रूप में हुई।

मृतक युवक के पिता विक्रम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब एक महीने पहले अमन उर्फ लिंडी, सावन, रमणिक व उसके दोस्तों ने प्रिंस के साथ झगड़ा किया था। प्रिंस के पिता विक्रम ने भाईचारे में राजीनामा कर लिया।

उसी लड़ाई झगडे़ की रंजिश रखते हुए 8 नवंबर सांय बलराम अपने लड़के के साथ प्रिंस के घर आया। प्रिंस को आवाज लगाने लगे। बलराम विक्रम को धमकी देते हुए घर से चला गया। करीब 7 बजे बलराम स्कूटी पर सवार होकर अमन उर्फ लिंडी व रमणिक के साथ प्रिंस के घर बाहर आया( प्रिंस को आवाज लगाई)। प्रिंस आवाज सुनकर अपने घर के बाहर गेट पर गया और आने का कारण पूछा।

सावन ने प्रिंस को धक्का मारते हुए स्कूटी पर घसीटते हुए गली में ले गया। बलराम व उसके लड़के ने अपने हाथ मे लिए हुए चाकू से प्रिंस पर वार किए। बलराम के साथ आए लड़कों ने प्रिंस के साथ मारपीट की। प्रिंस के शोर मचाने पर गली में लोग इकट्ठा हो गए। जिस पर आरोपी लोग प्रिंस के पिता को धमकी देते हुए स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल को रोहतक PGI लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ASI सुशील कुमार के नेतृत्व में CIA टीम हत्या की वारदात में छापेमारी कर रही है। इस वारदात में शामिल आरोपी संजय नर निवासी वरुण को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में शामिल दो आरोपी (संजय नगर निवासी सावन व गोहाना अड्‌डा निवासी रमणिक) पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!