रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि मुख्य सिपाही संजय के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम झज्जर चुंगी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की एक रुपया चौक झज्जर रोड के पास युवक अवैध हथियार सहित खडा है। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मोहित उर्फ माया पुत्र अनुप निवासी सुनारियाँ कलाँ के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 624/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया।
