पंजाब में लुधियाना के गांव सराभा में शहीद करतार सराभा की बरसी पर बुधवार को राज्य स्तरीय समारोह हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद करतार सराभा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीदों के गांव पहुंचने वाले लोगों का एक-एक कदम शहीदों की आत्मा को शांति देगा। शहीदों को याद रखना जरूरी है। भगवंत मान ने कहा कि मेरे को पता चला है कि आज से पहले कभी कोई मुख्यमंत्री यहां श्रद्धा के पुष्प अर्पित करने नहीं आया। हमें शहीदों की कुर्बानियों को भुलना नहीं चाहिए।

आज यहां कबड्‌डी और फुटबॉल आदि के मैच हो रहे हैं। इससे युवा प्रोत्साहित हो रहे हैं और शहीदों के राह पर चलने की शपथ ले रहे हैं। खेलों को प्रोत्साहित करना सरकार का उद्देश्य है। सरकार ने जो खेडां वतन पंजाब दियां शुरू किया है उससे युवा नशों से दूर हो रहे हैं।

मान ने कहा कि जल्द ही हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है। 161 एकड़ जमीन एक्वायर हो गई है। बाउंड्रीवाल भी बन गई है। टर्मिनल बनाने का फैसला पंजाब सरकार ने कर लिया है। लगभग 48 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार से अनुमित मिल गई है। एयरपोर्ट की इमारत पंजाब सरकार बनाएगी।

मोहाली एयरपोर्ट का नाम भी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो चुका है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। हलवारा एयरपोर्ट जल्द सिविल एयरपोर्ट में बदल जाएगा। लुधियाना के व्यापारियों को लाभ मिलेगा।नगर पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री मान से मांग की गई कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल को स्कूल ऑफ एमिनेंस का दर्जा दिया जाए। स्मार्ट स्कूल की इमारत की बिल्डिंग खस्ता है । इसे भी स्मार्ट बनाया जाएगा। जो खाली पद पड़े हैं उन्हें भी भरा जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!