रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने प्रिंस हत्याकांड की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।


प्रभारी सीआईए स्टाफ प्रथम उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 08.11.2022 को पुलिस को सूचना मिली कि संजय नगर निवासी प्रिंस को लड़ाई झगडे मे लगी चोटो के कारण मृत अवस्था मे पीजीआईएमएस लाया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू की। मृतक युवक की पहचान प्रिंस पुत्र विक्रम निवासी संजय नगर रोहतक के रूप में हुई। मृतक युवक के पिता विक्रम की शिकायत के आधार पर धारा 148/149/302/120बी/452/506 भा.द.स. के तहत थाना पुरानी सब्जी मंडी में अभियोग संख्या 391/2022 अंकित कर जाँच शुरू की गई।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि क़रीब एक महीने पहले अमन उर्फ़ लिंडी, सावन पुत्र बलराम व रमणिक व उसके दोस्तो ने प्रिंस के साथ लड़ाई झगड़ा किया था। प्रिंस के पिता विक्रम ने भाईचारे मे राजीनामा कर लिया। उसी लड़ाई-झगडे की रंजिश रखते हुए दिनांक 08.11.2022 को सांय करीब 8 बजे बलराम अपने लडके के साथ प्रिंस के घर आया व प्रिंस को आवाज लगाने लगे। बलराम विक्रम को धमकी देते हुए घर से चला गया। करीब 7 बजे बलराम स्कूटी पर सवार होकर अमन उर्फ़ लिंडी व रमणिक के साथ प्रिंस के घर बाहर आया व प्रिंस को आवाज़ लगाई। प्रिंस आवाज़ सुनकर अपने घर के बाहर गेट पर गया व आने का कारण पूछा। सावन ने प्रिंस को धक्का मारते हुए स्कूटी पर घसीटते हुए गली मे ले गए। बलराम व उसके लडके ने अपने हाथ मे लिए हुए चाकू से प्रिंस पर वार किए। बलराम के साथ आए लडको ने प्रिंस के साथ मारपीट की। प्रिंस के शोर मचाने पर गली में इकट्ठा हुए व्यक्तियों को देखकर प्रिंस के पिता को घमकी देते हुए स्कूटी पर सवार होकर मौके से फ़रार हो गये। चाकू से लगी चोटो के कारण बेहोश अवस्था मे प्रिंस को पीजीआईएमएस रोहतक ले ज़ाया गया जहां डाक्टरों द्वारा प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया।


मामलें की जांच सीआईए-1 द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.11.2022 को स.उप.नि. सुशील कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी सावन पुत्र बलराम निवासी संजय नगर व रमनिक पुत्र गोपाल निवासी गोहाना अड्डा संजय नगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!