हरियाणा कर्मचारी भर्ती चयन आयोग पुरुष कांस्टेबल कमांडो विंग की लिखित परीक्षा पंचकूला में 14 नवंबर को लेगा। इस परीक्षा में 8012 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। पुरुष कांस्टेबल कमांडो के 520 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि कांस्टेबल कमांडो का फिजिकल व डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। अब लिखित परीक्षा बची है, जो 14 नवंबर को पंचकूला में करवाई जाएगी। इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा कई और भर्तियों को तेजी से करवाया जा रहा है।

भर्ती की पूरी जानकारी यूं है…

  • 9 जून 2021 को मेल कांस्टेबल कमांडो विंग विज्ञापन संख्या 2/2021 Cat. No. 01 के माध्यम से 520 पदों की भर्ती निकाली गई।
  • 29 जून तक आवेदन मांगे गए। इस दौरान 70 हजार 157 ने आवेदन किया।
  • 16 अगस्त से 30 सितंबर के बीच पंचकूला के परेड ग्राउंड में फिजिकल का आयोजन किया गया। 1 अक्टूबर को एबसेंट पात्रों को मौका दिया गया।
  • 7 अक्टूबर को फिजिकल का परिणाम घोषित किया गया। इसमें 8012 को मेरिट में घोषित किया गया।
  • 14 नवंबर को परीक्षा होगी। इसे पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। जो शाम को 3 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • 520 पदों के लिए भर्ती : HSSC ने कांस्टेबल कमांडो विंग की 520 पदों की भर्ती निकाली थी। इसमें जनरल-187, एससी-93, बीसीए-72, बीसीबी-42, ईडब्ल्यूएस-52, ईएसएम जनरल-37, ईएसएम एससी-11, ईएसएम बीसीए-11, ईएसएम बीसीबी-15 पद शामिल हैं। आवेदन में जनरल से 100 रुपए प्रति आवेदक, एससी, बीसी व ईडब्लूएस से 25 रुपए फीस ली गई। इसके अलावा एक्स सर्विसमैन से काेई शुल्क नहीं लिया गया।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!