पानीपत जिले की बतरा कॉलोनी से चार वर्षीय बच्चे का अपहरण कर ले जाने वाली महिला को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रेलवे कॉलोनी मजदूर यूनियन ब्रांच के पीछे से महिला को काबू किया है। वह बच्चे को लेकर वहां पर भीख मांग रही थी। आरोपी महिला की पहचान रीना मुंडा निवासी लखीमपुर आसाम के रूप में हुई है।

बतरा कॉलोनी निवासी द्रोपती द्रोपती ने शिकायत देकर बताया था कि उसके दो बच्चे है। 6 नवम्बर को चार वर्षीय बड़ा बेटा नितिन घर के बाहर गली में खेल रहा था। वह छोटे बेटे को संभाल रही थी। तभी बेटे नितिन को कोई अज्ञात महिला अपहरण करके ले गई। द्रोपती की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने बच्चे व आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने कॉलोनी में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को चैक किया तो कैमरे में एक महिला बच्चे नितिन का हाथ पकड़े उसे ले जाते हुए दिखी।

SP शशांक कुमार ने बताया कि 5 टीमों का गठन कर शहर की 70 प्रतिशत पुलिस फोर्स सार्वजनिक स्थानों समेत कॉलोनियों में लोगों को मोबाइल में बच्चे व आरोपी महिला की फोटो दिखाकर तलाश में जुटी हुई थी। 

पूछताछ में आरोपी महिला रीना मुंडा ने बताया कि वह दो साल से पानीपत में अलग-अलग जगह पर रह रही है और शराब पीने की आदी है। उसने भीख मांगने के लिए बच्चे का अपहरण किया था। बच्चे को गोद में देखकर लोग आसानी से भीख दे देते है।

सोनू ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के जिला पीलीभीत के गांव लाखनलगरा का रहने वाला है। वह तीन महीने पहले ही पानीपत में काम के लिए आया था। अब दीपावली के समय वह घर चला गया था। जिसके बाद 6 दिन पहले ही वह परिवार सहित यहां लौटा था। यहां पहले वह जाटल रोड, पीपल मंडी वाली गली में किराये पर रहता था। घर से आने के बाद बतरा कॉलोनी में कमरा लिया था।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!