गोहाना शहर के हसनगढ़ गांव में पंचायत चुनाव में वोट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि कुछ लोग वोट डालने का दबाव बनाने के साथ-साथ धमकी भी देने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। इस मामले में घायल महिला और ग्रामीणों ने बताया कि 10 से 15 लोगों ने हमला किया है,जिसमें चार से पांच लोग घायल हो गए है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!