गोहाना में कार हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक अस्पताल में भर्ती में करवाया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

बता दें कि घायल युवक सुरेंद्र गोहाना के देवी नगर का रहने का वाला है। वह अपनी कार से देर शाम को घर आ रहा था। इस दौरान गुड्डा चौक के पास कुछ युवकों ने बीच सड़क में ही कार खड़े किए थे। जब युवक ने उनसे कार हटाने के लिए कहा कि पांचों युवकों ने उससे साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस मामले में गोहाना सिठी थाना में तैनात जांच अधिकारी सतनारायण ने बताया है कि घायल युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!