हरियाणा में चल रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन नूंह जिले में बुधवार को जबरदस्त हंगामा हो गया। 6 से ज्यादा गांवों में आपसी झगड़े और 3 गांव में फायरिंग के अलावा जमकर पथराव हुआ। झगड़े में कई लोगों को चोटें आई है। सूचना के बाद मतदान केन्द्रों पर भारी फोर्स तैनात की गई है। वहीं दूसरी तरफ एसपी वरूण सिंगला खुद मोर्चा संभाले हुए है। पुलिस फोर्स के मोर्चा संभालने के बाद स्थिति कंट्रोल में है।

नूंह जिले में सुबह 7 बजे से ही सरपंच और पंच पद को लेकर वोटिंग शुरू हो गई थी। सबसे पहले गांव जाटका सिसौना में मतदान केन्द्र पर झगड़े की शुरुआत हुई। दो उम्मीदवारों के गुट आपस में भिड़ गए।

दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। उसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों तरफ से लोगों को तितर-बितर कर झगड़ा शांत कराया। इसके बाद तो अलग-अलग गांव से झगड़े की जानकारी आने लगी। कई गांवों में लाठी-डंडे चल गए, जिसकी वजह से काफी लोगों के सिर फूट गए।

सबसे ज्यादा बवाल गांव चांदड़ाका के बाद मेवली, घागस बुबलहेड़ी और बिसरू में हुआ। यहां सरपंच पद के उम्मीदवार और उनके समर्थकों के बीच पहले लात-घूसे चले और फिर पथराव शुरू हो गया। झगड़ा मतदान केन्द्र के पास ही हुआ। एक पक्ष की तरफ से मतदान केन्द्र की चारदीवारी पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग की गई।

पथराव में ग्रामीणों के अलावा कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। सूचना के बाद खुद एसपी वरूण सिंगला चांदड़ाका गांव के बूथ पर पहुंचे। चांदड़ाका गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। फिलहाल स्थित पुलिस ने कंट्रोल में कर ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नूंह जिले के गांव मेवली, ढाना बुबलहेड़ी, गोकलपुर, चांदड़ाका, जाटका सिसौना, बिसरू जैवंत, घागस गांव में जबरदस्त बवाल हुआ है। इन सभी जगह झगड़े की वजह फर्जी वोट बताई जा रही है। हालांकि झगड़े की असली वजह को लेकर अभी पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

अलग-अलग जगह हुए झगड़ों में घायल ग्रामीणों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नूंह में मतदान को लेकर साथ लगते जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। रेवाड़ी के अलावा गुरुग्राम जिले की पुलिस फोर्स को नूंह जिले में तैनात किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!