रोहतक में 550 मजदूरों के एक करोड़ से अधिक रुपए हड़पकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक पखवाड़े से फरार चल रहा था। जिसे एक महिला सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव फरमाणा खास हाल महम की दीवान कॉलोनी निवासी विकास व सोनीपत जिले के उदेसिपुर निवासी कीर्ति के रूप में हुई है।

CIA-1 प्रभारी SI अनेश कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को श्री बालाजी इन्टरप्राईजिज गोहाना रोड फर्म के माध्यम से कार्य करने वाले बलवान व अन्य मजदूरों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर थाना शहर में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। वहीं, मजदूरों ने आरोपी को गिरफ्तार करने व सैलरी दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

CIA-1 टीम ने ASI विनोद दलाल के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए 31 अक्टूबर को आरोपी गांव फरमाणा खास हाल महम की दीवान कॉलोनी निवासी विकास व सोनीपत जिले के उदेसिपुर निवासी कीर्ति को मुरथल टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में तीसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह था पूरा मामला

जांच में सामने आया कि आरोपी विकास लेबर कॉन्ट्रेक्टर का काम करता है। उसने दोनों कंपनियों से 550 मजदूरों की सैलरी का ठेका ले रखा था। आरोपी के बैंक खाते मे दोनों कंपनियों ने मजदूरों की सैलरी करीब 1 करोड पांच लाख रुपए खाते मे आती थी। आरोपी के खाते से पहले मजदूरों के खाते में ट्रांसफर होती थी।

आरोपी विकास ने उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला कीर्ति व चाचा के लड़का तीनों ने मिलकर प्लान बनाया। आरोपी ने 9 अक्टूबर को ICICI बैंक मे एप्लीकेशन लिखकर दी कि वह मजूदरों को सैलरी बैंक खाते से ना देकर कैश मे देगा। 11 अक्टूबर को बैंक खाते से कैश लेकर आरोपी फरार हो गया। पहले से तैयार किए गए प्लान के अनुसार आरोपी ने दो प्लॉट भिवानी मे कुल 42 लाख रुपए के खरीद लिए।

आरोपी विकास शादीशुदा है। वहीं आरोपी महिला कीर्ति की अपने पति से अनबन चल रही है, जिसके कारण वह पति से अलग रह रही है। हाल मे महिला दो साल से आरोपी विकास के साथ रहती है। आरोपियों का प्लान था कि पैसे हड़पकर दूसरी जगह जाकर बसा जाए और अपना बिजनेस खड़ा किया जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!