करनाल के गांव सातड़ी के पास लाडवा रोड पर पराली के स्टॉक में अचनाक आग लग गई। आगजनी में 15 क्विंटल पराली का स्टॉक जलकर राख हो गया है। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब 25 लाख रूपए का नुकसान हुआ है।

पराली स्टॉक के मालिक अनिल ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें देर रात करीब एक बजे नौकर ने फोन पर दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को दी और खुद भी मौके पर पहुंचे। अनिल ने बताया कि उनके स्टॉक में 20 क्विंटल पराली रखी हुई थी। आगजनी में 15 क्विंटल पराली पूरी तरह जलकर राख हो गई है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। अभी यह साफ नहीं कि आग बिजली के तारों के कारण लगी है या फिर किसी शरारती तत्व में पराली के स्टॉक को आग के हवाले किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!