रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गेट पर डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एशोसिएशन एवं शहीद भगत सिंह छात्र संगठन ने सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का पुतला फूंका।

वहीं रोष जताते हुए छात्र नेता ने गिरफ्तारी भी दी। वहीं सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने अपशब्द कहने के मामले को जड़ से ही नकार दिया। साथ ही कहा कि उस मामले पर कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। वायरल वीडियो रोहतक में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक उद्घाटन के दौरान का बताया जा रहा है।

यह था मामला

कुछ दिन पूर्व रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के उद्घाटन अवसर पर सांसद अरविंद शर्मा ने मनीष ग्रोवर पर कटाक्ष करते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद सांसद का विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर MDU में छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा द्वारा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को अपशब्द पर बोले भाजपा कार्यकर्ता रमेश बोहर की प्रतिक्रिया; बोले किसी की माँ-बहन को गाली देना गलत, ग्रोवर चुप है इसका मतलब वो कमज़ोर नहीं।

छात्र नेता हिमांशु देशवाल ने कहा कि जो बहन बेटियों के बारे में इस प्रकार के गंदे विचार रखता है, उस पर विश्वविद्यालय के सभी कार्यक्रमों में रोक लगे। क्योंकि वो किसी व्यक्ति विशेष की बेटी नहीं भारत की बेटी है। बेटियों के बारे में ऐसी गंदी सोच और ऐसी गंदी मानसिकता के व्यक्ति का विरोध होगा।

वायरल वीडियो मामले पर बोले सांसद


सांसद डा. अरविंद शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उस वीडियो को खुद भी सुना है। उसमें बीप ने कनफ्यूज कर दिया है। वीडियो को पूरा सुने और अपने विचार बनाएं। सांसद ने कहा कि उसमें ऐसी कोई बात नहीं कही गई। इसलिए उस मामले में सफाई देने की जरूरत नहीं है। साथ ही बात को टालते हुए दूसरे मुद्दों को शुरू कर दिया।

प्रशासन ने रोका प्रसारण
सांसद ने कहा कि प्रशासन पर आरोप लगाकर कहा कि उस दिन केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दी गई सौगात को छुपाने के लिए प्रशासन ने डिजिटल कनेक्शन को बंद कर दिया। जिस कारण लोग केंद्री मंत्री अमित शाह व सीएम मनोहर लाल आदि का भाषण भी नहीं सुन पाए। इसके लिए गृह मंत्री, मुख्यमंत्री आदि लिखा गया है। इसकी जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 2 घंटे के कार्यक्रम को 5-7 मिनट में ही खत्म कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!