सोनीपत के गांव राठधाना के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो में सवार चार अन्य सवारियां भी घायल हैं। 

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के नारायणा से दस से पंद्रह मजदूर एक ऑटो किराए पर लेकर रोहतक के गांव चुलाना में धान की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे। ऑटो चालक तेज रफ्तार से ऑटो को चला रहा था और उसमें सवार मजदूर बार-बार ऑटो को धीमी रफ्तार में चलाने की अपील कर रहे थे, लेकिन ऑटो चालक ने सभी की बातों को अनसुना कर तेज रफ्तार से ही चला रहा था। जिस कारण सोनीपत के गांव राठ धाना के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो गया  और एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के दौरान ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार उत्तर प्रदेश निवासी अटल बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार मुकेश निवासी दिल्ली की भी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार चार अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद ऑटो चालक ऑटो समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!