पंचायत चुनाव में मतदान करने वाले ग्रामीण वोटरों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। पहले चरण में 9 जिलों में होने वाले मतदान के लिए 2 दिन छुट्‌टी का ऐलान किया है।

कारखानों में काम करने वाले ग्रामीण वोटरों को इससे मतदान के लिए छूट मिलेगी। सरकार के फैसले के बाद श्रम विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इन जिलों में रहेगा अवकाश
हरियाणा सरकार ने भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में 30 अक्टूबर (रविवार) को जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों व 2 नवंबर (बुधवार) को सरपंच व पंच पद के चुनाव के कारण कारखानों में कार्यरत ऐसे मतदाताओं, जो इस ग्राम पंचायत के क्षेत्र में पंजीकृत हैं, को कार्य करने से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा में होने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण में 57 हजार नामांकन किए गए हैं। पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए कुल 30 पद हैं। आज इन नामांकनों की छंटनी होगी। पहले चरण के लिए 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को मतदान किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!