हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा स्थित कलां गांव में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी। आरोपी दामाद ने रात करीब ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, गोली चलने के आवाज सुनकर उठे परिजनों ने यह मंजर देखा और खून से लथ पथ घायल को तुरंत अस्पताल के लिए लेकर चल पड़े, जिस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बेटी का बसे घर, इसलिए दामाद को धमकाया थापुलिस के मुताबिक आरोपी दामाद का लंबे समय से उसका पत्नी के साथ विवाद चला आ रहा था। बेटी को प्रताड़ित होता देख कई बार थाना कलां निवासी रमेश ने परिवार के साथ मिलकर बेटी का घर बसाने का प्रयास किया गया था। प्रयास के दौरान ससुन ने दामाद को धमका भी दिया था। शनिवार की सुबह ककरौला, दिल्ली निवासी सोनू अपनी पत्नी को साथ लेकर अपनी ससुराल आया था और रात को यहीं पर ठहरा हुआ था। रात करीब ढाई बजे उसने अपने ससुर रमेश को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।8 साल पहले की थी शादी, तभी से कर रहे थे प्रताड़ितमृतक रमेश ने करीब आठ साल पहले अपनी बेटी की शादी ककरौला, दिल्ली निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रमेश की बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसे लेकर कई बार मामले की शिकायत थाने में की गई थी लेकिन ससुराल पक्ष ने माफी मांगने व बेटी को ठीक से रखने के आश्वासन पर फिर से उसे ससुराल भेज दिया गया था लेकिन इसके बावजूद उसके साथ लगातार प्रताड़ना होती रही। शनिवार को सोनू अपनी पत्नी को साथ लेकर ससुराल पहुंचा था और रात को वहीं पर ठहरा हुआ था। रात करीब ढाई बजे सोनू ने उठकर पास में ही सो रहे अपने ससुर को गोली मारी और मौके से फरार हो गया।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!