हरियाणा में महिला कांस्टेबल भर्ती का लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए फिजिकल का शेड्यूल भी जारी किया गया है। फिजिकल पंचकूला में सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। 6 मिनट में एक किलाेमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

7700 लड़कियों ने लिखित परीक्षा पास की है, जिन्हें फिजिकल के लिए बुलाया गया है। हरियाणा कर्मचारी भर्ती आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि महिला कांस्टेबल भर्ती के लिखित परीक्षा परिणाम को नॉर्मलाइजेशन के तहत घोषित किया गया है।

अब फिजिकल टेस्ट होंगे और उम्मीद है दीपावली से पहले फाइनल रिजल्ट घोषित हो जाए।

– 8 अक्टूबर से फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड आएंगे।

– 11 से 13 के बीच रोल नंबर के अनुसार पंचकूला के परेड ग्राउंड में दौड़ करवाई जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!