हरियाणा में 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया जाएगा। वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर प्रदेश के CM मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि हरियाणा में स्थित सभी चिड़ियाघरों में विजिटर की Entry बिल्कुल फ्री रहेगी। किसी भी व्यक्ति से चिड़ियाघर में एंट्री के लिए कोई Fees नहीं ली जाएगी। इसके अलावा वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिड़ियाघर दिखाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

CM मनोहर लाल ने वन्य जीवो के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वन्य जीव सप्ताह मनाने की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेश के रोहतक, पीपली और भिवानी मे स्थित मशहूर तीनों चिड़ियाघरों में व्यक्तियों का प्रवेश बिल्कुल Free रहेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह प्रदेश के साथ साथ पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों में वन्यजीवों को संरक्षित करने के लिए जागरूकता फैलाना है।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर को यमुनानगर के छछरौली में वन्य जीव सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और लोगों को पौधारोपण करने तथा वन्य जीवो को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

वन्य जीव सप्ताह के दौरान यमुनानगर के छछरौली में वन्य जीवो से जुड़ी विभिन्न तस्वीरें, डॉक्यूमेंट्री और पेंटिंग प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले में वन्यजीवों से जुड़े विषयों पर बच्चों में Paintings प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा यमुनानगर जिले में अव्वल आने वाले बच्चों को छछरौली में आयोजित किए जाने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!