हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 9वीं से 12वीं में दाखिला देने का एक और मौका दिया है। अब विद्यार्थी 6 अक्टूबर तक स्कूलों में दाखिला ले सकता हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा दाखिले की तारीखों को 2 बार बढ़ाया जा चुका है। अर्ध वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं, ऐसे में विद्यार्थियों के लिए दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर माना जा रहा है।

शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस सबंधि में पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया सही से चलाएं। 6 अक्टूबर तक बिना किसी परेशानी के विद्यार्थियों को दाखिला मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाए। हालांकि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को CBSE के दिशा निर्देश पर काम करना होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी विरेंद्र मलिक ने बताया कि 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 अक्टूबर कर दी गई है। विद्यार्थी इस समय सीमा में किसी भी प्राइवेट या सरकारी स्कूल में दाखिला ले सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!