पानीपत में एक छात्रा ने प्राइवेट की बजाए सरकारी स्कूल में एडमिशन करवाने पर चाकू से अपना गला काट लिया। आपको बता दे कि छात्रा 8वीं कक्षा की स्टूडेंट है। जानकारी के मुताबिक छात्रा सरकारी की बजाए प्राइवेट स्कूल में पढ़ना चाहती थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर पिता ने उसे सरकारी स्कूल में दाखिला दिलवा दिया। इससे नाराज बेटी ने चाकू से गला रेत लिया। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया।

मामला पानीपत के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां प्राइवेट की बजाए सरकारी स्कूल में एडमिशन करवाने पर एक छात्रा ने गला काट लिया। यह कदम उसने तब उठाया जब घर पर कोई नहीं था। उसके चिल्लाने पर पड़ोसी घर पर पहुंचे। पड़ोसी तुरंत उसे खून से लथपथ हालत में एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से पुलिस केस होने के नाते डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों को भी सूचित किया गया। परिजन निजी अस्पताल पहुंचे और छात्रा को सिविल अस्पताल ले गए। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर कर दिया गया।

जब लड़की से पूछा गया तो उसने कहा वह पढ़ाई में काफी कमजोर है। उसका मानना है कि सरकारी की बजाए प्राइवेट स्कूल में वह अपनी पढ़ाई के स्तर में सुधार कर सकती है। इसी सोच के चलते उसने कई बार पिता से भी कहा, मगर पिता उसका प्राइवेट स्कूल में दाखिला नहीं करवा पाए। जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। वहीं पिता ने कहा कि वह बहुत गरीब हैं। उसकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बेटी चाहती थी वह प्राइवेट स्कूल में पढ़े और उसका ट्यूशन लगे। गरीबी के कारण वह उसको प्राइवेट स्कूल व ट्यूशन लगवाने में असमर्थ है। जिसकी वजह से शायद बच्ची ने यह कदम उठाया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!