भारतीय ट्रेन से रोजाना लाखों की संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करते हैं। बस इसके लिए आपको जनरल, स्लिपर या एसी क्लास का टिकट लेना होता है। ट्रेन का सफर बेहद आसान होता है और इसमें कई तरह की सुविधाएं भी होती हैं। ट्रेन में आपकी पसंद का खाना मिल जाता है। लोग अपने-अपने हिसाब से खाना ऑर्डर करते हैं, जो उनकी सीट पर ही आ जाता है। वहीं, अगर आप व्रत के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो फिर ऐसे लोगों के लिए थोड़ी दिक्कत होती है।

इस बार IRCTC ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। रेलवे का ये कदम नवरात्रि पर व्रत रखने वालों को बेहद फायदे देने वाला है, साथ ही लोगों के लिए ये तौफा काफी सुविधाजनक भी रहेगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं, नवरात्रि के दिनों में यात्रियों को मिलने वाली ‘व्रत थाली’ की। इसको लेकर आईआरटीसी ने कई निर्देश भी जारी किए हैं। यकीनन IRCTC के इस ऑफर से यात्रियों को व्रत में खाने की टेंशन काफी हद तक दूर हो जाएगी। दरअसल, आईआरसीटीसी की तरफ से व्रत वाली थाली नवरात्रों में ट्रेन के अंदर उन यात्रियों तक पहुंचाई जाएगी, जिन लोगों का व्रत है या जो लोग इसे ऑर्डर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

IRCTC के इस फैसले से व्रत के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने वाली। नवरात्रि के समय ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को बिना प्याज-लहसुन और व्रत वाले नमक (सेंधा नमक) खाना दिया जाएगा। ये सुविधा 400 स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाएगी। थाली मांगने के लिए यात्री को 1323 पर कॉल बुक करना होगा। कुछ ही समय में आपके पास साफ-सुथरी थाली के साथ खाना आपकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा। ऐसा ऑफर IRCTC द्वारा पिछले साल भी दिया गया था।

IRCTC की इस थाली में क्या-क्या होगा शामिल –

  • फल, कुट्टू के पकौड़े और दही की एक थाली उपलब्ध होगी.
  • आलू की सब्जी, 2 पराठे और साबूदाने की खीर के साथ एक अलग थाली होगी.
  • 4 परांठे, साबूदाने की खिचड़ी और तीन तरह की सब्जी वाली थाली भी आप ऑर्डर कर सकते हैं.
  • सिंघाड़ा और आलू के परांठे के साथ पनीर परांठे भी उपलब्ध होंगे, जिन्हें आप ऑर्डर कर सकते हैं. साथ ही इस थाली में व्रत का मसाला भी आपको मिल जाएगा.
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!