हिमाचल के मंडी स्थित चंडीगढ़-मनाली NH-21 पर सात मील के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।यह हादसा मंडी के पंडोह स्थित 6 मील के पास हुआ है। हादसे में चंडीगढ़ के युवक समेत दो की मौत हुई है।एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार पंजाब के तीन लोग कार संख्या PB35 AH 3787 से हिमाचल आए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जोनल अस्पताल नेरचौक रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसे में चंडीगढ़ के सेक्टर-45 के 29 वर्षीय प्रतीक सब्रवाल और कार पंजाब के अमृतसर के 28 वर्षीय हरनूर सिंह की मौत हुई है। जबकि पंजाब के गुरदासपुर का 27 वर्षीय विधु शर्मा घायल हुआ है। तीनों दोस्त मनाली घूमने गए हुए थे, मंडी के पंडोह स्थित 6 मील के पास वीरवार देर शाम क्रेटा कार ब्यास नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, विधु शर्मा पुत्र कुलदीप राज शर्मा निवासी गांव बामयाल, पठानकोट पंजाब हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को जोनल अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया है।

SP मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार में प्रतीक सब्रवाल, विधु शर्मा और हरनूर सिंह सवार था। तीनों युवक मनाली घूमने के बाद वापस अपने लौट रहे थे कि अचानक ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और राहत व बचाव का कार्य चलाया गया।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!