नए ऑफर्स और ज्यादा ब्याज की वजह से लोग फटाफट एक नया अकाउंट खुलवा तो लेते है, पर नए केे चक्कर में अक्सर पुराने अकाउंट को भूल जाते हैं। ऐसे में अक्सर पुराने खाते Inactive हो जाते हैं। बल्कि ऐसे बहुत से बैंक के नियम है जो बैंक होल्डर नहीं जानते है और भविष्य में उन्हें भारी नुक्सान का सामना करना पड़ता है. कई बार तो नए खाते खोलने पर आप पुराना खाता बंद करना भूल जाते है। तब एक दिन पता चलता है कि किसी एक खाते से धोखाधड़ी हो गई है।
केंद्र सरकार का सबसे बड़ा प्रयास है कि देश के हर राज्य और शहर को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सके. इसके लिए हर व्यक्ति के पास Bank होना बहुत जरूरी है। सरकार भी प्रधानमंत्री जन धन खाते के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्रदान करना चाहती है। इसलिए अगर सरकार सुविधाएं दे रही है, तो कुछ नियम भी बनाती है, जिसका पालन करना सभी बैंक होल्डर का कर्तव्य है।अगर आप एक से अधिक खाताधारक हैं और आप लंबे समय से अपने बैंक खाते का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो यह निष्क्रिय हो जाएगा. इतना ही नहीं अगर आप Minimum Balance नहीं रखते हैं तो बैंक उस अकाउंट पर पेनाल्टी भी लगा सकता है।
अगर तीन महीने तक Salary किसी भी वेतन खाते में नहीं आता है, तो वह Saving Account में बदल जाता है। Saving Account में बदलने से खाते को लेकर बैंक के नियम बदल जाते हैं। फिर बैंक इसे बचत खाते के रूप में मानते हैं. बैंक के नियम के मुताबिक सेविंग अकाउंट में कम से कम रकम रखना जरूरी है। यदि, आप इसे बनाए नहीं रखते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है और बैंक आपके खाते में जमा राशि से पैसे काट सकता है।
आजकल लोग Debit Card और एसएमएस अलर्ट, लोन आदि की सुविधा के लिए एक से अधिक बैंक खाते खुलवाते हैं। इसलिए इस सुविधा के लिए सभी बैंक अपने ग्राहकों से अलग-अलग Service Charge भी लेते हैं। यही कारण है कि यदि आपके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं, तो आपको विभिन्न बैंकों के सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे में आपको हर साल ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।
