एनजीटी के आदेशों को लेकर जिले में पुलिस ने पुराने वाहनों को इंपाउंड करने का अभियान शनिवार को शुरू कर दिया। पहले दिन पुलिस ने एक बाइक समेत दो वाहनों को इंपाउंड कर दिया। सोमवार को भारत बंद के बार मंगलवार से पुलिस की नाकाबंदी ओर बढ़ाई जाएगी। अब पुलिस का फोकस शहर और आउटर बाईपास में प्रतिबंधित हो चुके 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाले वाहनों को इंपाउंड करने पर रहेगा।

फिलहाल जिले के वाहन रिकार्ड में अभी 28 हजार ऐसे वाहन हैं जो इस प्रतिबंध की श्रेणी में आते हैं। पुलिस और आरटीएम के अधिकारी मीटिंग कर फाइनल प्लानिंग कर चुके है। ट्रैफिक की दोनों यूनिट इंचार्ज ने शनिवार को एनजीटी गाइड लाइन के तहत आने वाले वाहनों के चालान काटने की प्लानिंग पर काम किया।

शहर आउटर एरिया में इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह और शहर के दिल्ली रोड स्थित अन्य एरिया में ट्रैफिक इंचार्ज राजू सिंधू की टीम ने वाहनों के चालान किए। पुलिस की टीम लगातार मामलों की जांच में लगी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!