दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एंबियंस मॉल स्थित लीला होटल में बम की सूचना से पुलिस विभाग में ह्ड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुँचे। होटल से लोगों तथा Staff को बाहर निकाल एक-एक कमरे की जाँच की गई। इधर पुलिस की एक टीम फ़ोन करने वाले का पता लगाने में जुटी रहीं। दो घंटे बाद पता चला कि कॉल करने वाला दिल्ली निवासी युवक मानसिक रोगी है। काउंसलर ने चॉकलेट नहीं दी थी, जिससे युवक को गुस्सा आ गया और उसने गूगल से हाेटल का नंबर Search कर कॉल करदी।

मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे फाइव स्टार होटल लीला के लैंडलाइन नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने कॉल की और बताया कि होटल में बम प्लांट किया गया है। इसके बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। होटल मैनेजमेंट ने इसकी सूचना तुरंत गुरुग्राम पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ACP विकास कौशिक पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया।

पुलिस ने होटल में ठहरे सभी गेस्ट और स्टाफ को बाहर निकालकर पूरे होटल को करीब डेढ़ घंटे तक सैनिटाइज किया, लेकिन इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या चीज नहीं मिली। ACP विकास चौधरी ने बताया कि होटल में बम रखने की सूचना देने वाले शख्स की पहचान करने के प्रयास जारी है। पता लगते ही उसे गिरफ्तारी करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग का साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें कॉल करने वाले शख्स की तलाश कर रही हैं।

बता दें कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिल्कुल दिल्ली बॉर्डर से सटे गुरुग्राम के सबसे बड़े एम्बियन्स मॉल में फाइव स्टार लीला होटल बना है। जिस वक्त होटल में बम रखने की सूचना मिली, उस समय होटल में काफी विदेशी मेहमान ठहरे हुए थे। बम हाेने की बात सुनकर एक बार तो होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीमों ने बारीकी से सर्च ऑपरेशन चलाया और जब कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो स्टाफ व गेस्ट को अंदर भेज दिया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!