पानीपत के गांव उरलाना कलां से दो दिन पहले लापता हुए 17 वर्षीय छात्र विशाल का शव जींद जिले के सफीदों में हाट रोड रजवाहे में मिला। छात्र के परिजनों ने तीन युवकों पर उसकी हत्या करके शव को रजवाहे में डालने का आरोप लगाया है। पानीपत पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

मतलौडा थाना पुलिस ने पहले ही उसके अपहरण का केस दर्ज किया हुआ है। शव मिलने का पता चलते ही मतलौडा थाना पुलिस सफीदों पहुंची। शव को कब्जे में लेकर एक युवक को नामजद करके अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। जींद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जींद पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सूचना मिली कि हाट रोड स्थित रजवाहे में एक युवक का शव गाद में धंसा हुआ है। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। आसपास के थाना क्षेत्रों को शव मिलने की सूचना दी गई तो उरलाना कलां से लापता हुए विशाल के परिवार के लोग नागरिक अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने शव की पहचान कर ली। मृतक विशाल के पिता सुरेश ने बताया कि उसका बेटा ITI में पढ़ता था और 13 सितंबर दोपहर को अचानक ही घर से लापता हो गया था। तभी से मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। विशाल की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। विशाल का अपहरण गांव उरलाना कलां निवासी साहिल ने अन्य कुछ लोगों के साथ मिलकर किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!