हरियाणा सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने सौर ऊर्जा को वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है ,बता दे कि अब प्रदेश में अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं की छतों पर लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा संयंत्रों पर Government की तरफ से 75% की सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार सामाजिक संस्थानों के भवनों को भी 50% सब्सिडी दी जाएगी।

चौधरी रणजीत सिंह ने यह जानकारी पत्रकारों से साझा की और बताया कि सामाजिक संस्थाओं के भवनों पर राज्य सरकार 50% वित्तीय सहायता देगी, शेष 50% खर्च लाभार्थी संस्थाओं को स्वयं वहन करना होगा,साथ ही बिजली मंत्री ने कहा कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें जनता का सहयोग भी जरूरी है। बिजली विभाग की तरफ से बिजली की चोरी रोकने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि साल 2019 -20 में 1,71,688 परिसरो में Checking की गई थी, वहां पर 45394 बिजली चोरी के मामले सामने आए थे। साथ ही उनसे 138.79 करोड रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था, जिसमे से 92.94 करोड रुपए की राशि वसूल ली गई है. वही साल 2021-22 में 312102 परिसरो में चेकिंग की गई, जिसमें 75839 बिजली चोरी के मामले सामने आए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!