Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या: क्लासमेट ने फोन कर बुलाया, पेट में मारी 2 गोलियां

हरियाणा के हिसार में गुरुवार को 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिलीं जानकारी के अनुसार छात्र दूध लेने के लिए स्कूटी पर निकला था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी छात्र का क्लासमेट ही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

छात्र दीपांशु मस्तनाथ कॉलोनी का रहने वाला था। घटना सातरोड कैंट पर हुई। जानकारी के मुताबिक छात्र सुबह 7:30 बजे घर से दूध लेने के लिए निकला था। इस बीच क्लासमेट ने फोन कर दीपांशु को रेलवे लाइन के पास लोडिंग पॉइंट पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने उस पर गोलियां चला दीं। दीपांशु के पेट में दो गोलियां लगीं।आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दीपांशु को जिंदल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी दीपांशु के ही स्कूल में पढ़ता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दीपांशु के पिता प्रकाश सेना से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में वह बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। दीपांशु पहले DPS में पढ़ता था। हाल ही में उसका एडमिशन RPS स्कूल हांसी में कराया था।

Exit mobile version