Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

9वीं और 11वीं के एडमिशन का शेड्यूल जारी: एक अप्रैल से शुरू होंगे दाखिले

हरियाणा में नए सत्र 2023-24 के लिए राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी करते हुए कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत स्कूलों में दाखिले हो पाएंगे ताकि विद्यार्थी अगली कक्षाओं में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई को नियमित जारी रख पाएं।

शेड्यूल के अनुसार, कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए एक माह का समय मिलेगा, जबकि 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए दसवीं का रिजल्ट आने के बाद 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद अधिकारियों की अनुमति से बिना विलंब शुल्क दाखिले करवाए जा सकते हैं। विभाग भी समय से दाखिला प्रक्रिया समाप्त करके पढ़ाई शुरू करवाने की तैयारी में हैं।

कक्षा नौंवी में सामान्य दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से आरंभ होगी और 30 अप्रैल तक चलेगी। एक माह के दौरान विद्यार्थी दाखिले ले पाएंगे। वहीं इसके बाद संस्था के मुखिया की अनुमति द्वारा बिना विलंब शुल्क के 1 मई से 16 मई तक दाखिले किए जा सकते हैं। वहीं संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति प्राप्त करके 17 मई से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थियों के दाखिले कर सकते हैं।

11वीं कक्षा में प्रोविजनल दाखिले 1 अप्रैल से ही आरंभ हो जाएंगे। वहीं सामान्य दाखिले बोर्ड के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने के अंदर करवाने होंगे ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। साथ ही संस्था के मुखिया द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक करवाएं जाएंगे। इसके बाद संस्था के मुखिया द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक करवाया जा सकता है। इसके उपरांत विद्यालय शिक्षा निदेशक हरियाणा की अनुमति से हो पाएंगे।

Exit mobile version