Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 6 महीने में कॉन्स्टेबल की 9500 वैकेंसी निकलेगी:नवंबर और मार्च में होगी भर्ती; 2028 तक 25 हजार जवानों की कमी दूर होगी

हरियाणा पुलिस विभाग में अगले 6 महीने में दो नई कॉन्स्टेबल भर्ती होगी। नवंबर में चार हजार पदों और मार्च 2027 में फिर 5500 पदों पर भर्ती कराने की तैयारी है। प्रदेश में अभी करीब 25 हजार पुलिस जवानों की कमी चल रही है।

जिसके लिए 2028 तक अलग-अलग चरणों में भर्ती होगी। अभी पुलिस विभाग में 78 हजार पद है, जिसमें करीब 30 प्रतिशत खाली हैं। प्रदेश सरकार की अगले 2 सालों में 15 हजार नए जवानों को भर्ती करने की योजना है।

इससे पहले इसी साल जनवरी में भी 5500 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती की नोटिफिकेशन जारी हुई थी।

कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही 10वीं में हिंदी या संस्कृत सब्जेक्ट होना जरूरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के नियमों के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने ग्रुप-C का कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास किया हो।

सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 25 वर्ष तय है। आरक्षित श्रेणियों (SC/BC/EWS) को नियमानुसार 5 साल की छूट मिलेगी। हालांकि भर्ती के दौरान जारी शेड्यूल में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। कॉन्स्टेबल से इतर भर्तियों में आयु सीमा और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन अलग होगी।

सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 168 सेमी होगी। सीना 83 से 87 सेमी होना जरूरी है। इसके अलावा 12 मिनट में 2.5 किमी दौड़ पूरी करनी होगी।

सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 158 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 156 सेमी होगी। महिला अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ पूरी करनी होगी।

सबसे पहले अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में क्वालिफाई करना होगा। इसके बाद 97 अंकों की लिखित (नॉलेज) परीक्षा होगी। NCC प्रमाणपत्र धारकों को अधिकतम 3 बोनस अंक मिलेंगे। लिखित परीक्षा के अंकों और बोनस अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

Exit mobile version