रोहतक की नई अनाज मंडी पुलिस चौकी के सामने किरयाना की एक दुकान से चोरो ने गल्ले पर अपना हाथ साफ़ कर दिया। आपको बता दे चोर गल्ले में से 90 हजार रुपये की धन राशि चुरा कर ले गए। चोरो ने पहले दुकानदार को अपनी बातो में उलझा कर इस घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई अब पुलिस जांच में जुटी है!

दुकानदार को चोरी का पता उस समय लगा जब उसने अपने गल्ले को संभाला। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। जिसके बाद उसने अपने CCTV कैमरे चैक किए तो पूरी घटना का पता लग गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई और कार्रवाई की मांग की।

रोहतक के गोहाना अड्‌डा निवासी अजय जैन ने बताया कि उसने नई अनाज मंडी पुलिस चौकी के सामने सब्जी मंडी में श्याम करियाना स्टोर के नाम से दुकान की हुई है। हर रोज की तरह वह 23 अक्टूबर को भी अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहा था। इसी दौरान एक युवक सफेद शर्ट पहने हुए उसकी दुकान पर आया। उक्त युवक काउंटर के पास खड़ा हो गया।

उस युवक के पीछे-पीछे 2 व्यक्ति आए। उन्होंने एक किलो चावल मांगे। जिस पर अजय चावल लेने के लिए दुकान के अंदर चला गया। इसी बीच सफेद रंग की शर्ट पहने हुए युवक ने पूरे दिन की बिक्री के रुपयों को थैले की आड़ करके गल्ले में से उठा लिया। वहीं आरोपी के अन्य जो साथी चावल ले रहे थे, वे चावल लेकर फरार हो गए।

अजय जैन ने बताया कि उक्त व्यक्तियों की चावल की थैली भी गली में गिर गई। जब वह देखने के लिए दुकान से बाहर निकाला तो आरोपी चावल की थैली को उठाकर फरार हो गए। इसके बाद गल्ले को संभाला तो देखा कि उसके कुछ नहीं है। पूरे दिन की बिक्री के 90 हजार रुपये से अधिक चोरी कर ली गई।

अजय ने बताया कि यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ दिखाई दे रहे हैं कि तीनो आरोपी उसे बातों में व सामान लेने के नाम पर उलझाकर उसके गल्ले से 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!