उम्र छोटी, जज्बा बड़ा। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर फतह कर नशे के खिलाफ एक अनोखी मुहिम को सफलतापूर्वक अंजाम दे ऐनाया ने यह साबित कर दिखाया। बता दें कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की 9 वर्षीय ऐनाया सौदा ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह कर लिया। ऐनया ने कहा कि तिरंगा फहराते हुए युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान जहन में था। वहीं पिता बोले कि ऐनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हुआ।

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने वाली 9 वर्षीय ऐनाया सौदा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है, इसमें हर वर्ग के नागरिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं तो उसने सोचा वो क्यों पीछे रहे। बुआ ममता सौदा से प्रेरणा लेकर उसने भी चोटी फतेह कर ली। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!