Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक रूट की 9 ट्रेनें 4 मई से रद्द: यात्रियों को झटका, आवागमन होगा प्रभावित

रोहतक स्टेशन से आवागमन करने वाली 9 ट्रेनें 4 मई से रद्द रहेंगी। साथ ही, 8 ट्रेनों का डायवर्जन दिल्ली किशनगंज की बजाय दिल्ली सराय रोहिला से रहेगा।

रेलवे की ओर से दिल्ली डिवीजन के किशनगंज स्टेशन पर नए ईआई पैनल के साथ यार्ड के पुनर्निर्माण के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12:20 बजे रोहतक पहुंचने वाली ट्रेन, रोहतक से दोपहर 2 बजे नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन, दिल्ली जंक्शन से चलकर रोहतक होते हुए दोपहर 01:44 बजे जींद जाने वाली, जींद से चलकर रोहतक हुए सुबह 08:12 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेनें 5 मई से 14 मई के बीच में रद्द रहेंगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07:34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 11 से 12 मई, जींद से चलकर रोहतक होते हुए शाम 04:56 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 4 से 13 मई, दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 05:23 बजे जाखल जाने वाली 5 से 13 मई तक रद्द रहेगी।
वहीं जाखल से चलकर रोहतक होते हुए सुबह 07:13 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 10 से 12 मई तक व दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07:34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 10 मई को रद्द रहेगी।

Exit mobile version