रोहतक में 9 पुलिस चौकियों को बंद कर दिया गया है। यहां के स्टाफ को संबंधित थानों में बुला लिया गया है। एसपी हिमांशु गर्ग ने जिले में जवानों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिससे की जवान थानों में उपलब्ध रहें।
जिले में 15 पुलिस थाने (महिला थाना सहित) हैं। जिनके अंतर्गत 21 पुलिस चौकियां थी, इनमें से 9 पुलिस चौकियों को बंद कर दिया गया है। वहीं अन्य 12 पुलिस चौकियां अभी भी चल रही हैं। पुलिस चौकियों को बंद करने का एक कारण जवानों की शिकायतें आना है तो वहीं जिले में स्टाफ की कमी भी थी। इधर, कई पुलिस चौकियां किराए के भवनों में भी चल रही थी।
रोहतक में 9 पुलिस चौकियां बंद:
रोहतक में 9 पुलिस चौकियों को बंद कर दिया गया है। यहां के स्टाफ को संबंधित थानों में बुला लिया गया है। एसपी हिमांशु गर्ग ने जिले में जवानों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिससे की जवान थानों में उपलब्ध रहें। जिले में 15 पुलिस थाने (महिला थाना सहित) हैं। जिनके अंतर्गत 21 पुलिस चौकियां थी, इनमें से 9 पुलिस चौकियों को बंद कर दिया गया है। वहीं अन्य 12 पुलिस चौकियां अभी भी चल रही हैं। पुलिस चौकियों को बंद करने का एक कारण जवानों की शिकायतें आना है तो वहीं जिले में स्टाफ की कमी भी थी। इधर, कई पुलिस चौकियां किराए के भवनों में भी चल रही थी।
इन चौकियों को किया बंद
सेक्टर-1 चौकी
सेक्टर-14 चौकी
कंसाला चौकी
गांधी कैंप चौकी
जनता कॉलोनी चौकी
नई अनाज मंडी चौकी
सिटी कलानौर चौकी
इंदिरा कॉलोनी चौकी
गौकर्ण चौकी
पांच जवान किए थे निलंबित
पुलिस चौकियों में तैनात स्टाफ की शिकायतें भी आती रहती थी। जिसके कारण भी अधिकारियों की नजर पुलिस चौकियों पर रही। कुछ दिन पहले शहर की गौकर्ण पुलिस चौकी के स्टाफ ने होटल संचालक के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जिसके कारण चौकी इंचार्ज सहित 5 जवानों को निलंबित भी करना पड़ा था।

