Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर:श्यामल को ऊर्जा की जिम्मेदारी, जे गणेशन बने फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो के CEO

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को सरकार की ओर से 9 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी इस लिस्ट में 1996 बैच के आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा को नई दिल्ली में ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और हरियाणा सरकार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

वहीं, 2006 बैच के आईएएस अधिकारी जे. गणेशन को फरीदाबाद और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, वह हाउसिंग फॉर ऑल हरियाणा के डायरेक्टर, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर भी कार्य करेंगे।

Exit mobile version