Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मां दुर्गा के 9 स्वरुपों को प्रिय है ये रंग, पूजा में करें इनका इस्तेमाल

मां दुर्गा के शारदीय नवरात्रि इस साल 26 सितंबर से शुरु होने वाले हैं। नौ दिन चलने वाले नवरात्रि में मां के अलग-अलग 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है। पहले नवरात्रि के दिन लोग घर में कलश स्थापित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि नौ दिन तक माता वैष्णो देवी घर में वास करती हैं। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त उपवास भी करते हैं। मां के 9 रुपों का श्रृंगार करते हैं, देवी दुर्गा के प्रिय रंग स्वंय भी पहनते हैं। मां के 9 रंगों का भी विशेष महत्व होता है। तो चलिए आपको बताते हैं मां दुर्गा के प्रिय रंग कौन से हैं और इन रंगों का क्या महत्व होता है….

मां शैलपुत्री का प्रिय रंग 

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पहला नवरात्रि इस बार 26 सितंबर यानी की सोमवार को पड़ रहा है। दुर्गा मां को लाल रंग बहुत ही भाता है। मां की पूजा में सफेद रंग का इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मां शैलपुत्री का स्वरुप भी सफेद रंग की साड़ी में दिखाई देता है। सफेद रंग को शांति और शुद्धता का प्रतिक भी माना जाता है। पहले दिन से शुद्ध और शांत मन के साथ ही मां की आराधना शुरु की जाती है। 

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग 

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है। इस बार मां का दूसरा नवरात्रि 27 सितंबर यानी की मंगलवार को पड़ रहा है। मां की पूजा के लिए लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग को साहस, प्रेम और पराक्रम का प्रतीक भी माना जाता है। आप इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग की चुनरी या फिर कोई लाल श्रृंगार का सामान चढ़ा सकते हैं। 

मां चंद्रघंटा का प्रिय रंग 

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस बार मां का तीसरा नवरात्रि 28 सितंबर यानी की बुधवार को पड़ रहा है।  मां की पूजा के लिए नांरगी रंग का इस्तेमाल किया जाता है। आप इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। यह रंग पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। 

मां कुष्मांडा का प्रिय रंग 

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। चौथा नवरात्रि इस बार गुरुवार यानी की 29 सितंबर के दिन पड़ रहा है। मां की पूजा के लिए आप पीला रंग का इस्तेमाल किया जाता है। पीला रंग उमंद का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आप पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं या फिर कोई पीली चीज आप माता को चढ़ा सकते हैं। 

मां स्कंदमाता का प्रिय रंग 

नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता का होता है। पांचवा नवरात्रि इस बार 30 सितंबर के दिन यानी की शुक्रवार को पड़ रहा है। मां की उपासना के लिए हरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है। हरे रंग को ऊर्जा और नवीनीकरण का प्रतीक माना जाता है। आप मां को कोई हर रंग की चीज अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा आप हरे रंग के वस्त्र भी धारण कर सकते हैं। 

मां कात्यानी का प्रिय रंग 

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है। छठा नवरात्रि का दिन 1 अक्टूबर यानी की शनिवार को पढ़ रहा है। माता कात्यानी की पूजा के लिए ग्रे स्लेटी रंग का प्रयोग किया जाता है। ग्रे रंग बुराईयों को नष्ट करता है। आप इस रंग के वस्त्र या कोई चीज मां को अर्पित कर सकते हैं। 

मां कालरात्रि का प्रिय रंग 

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है। सातंव नवरात्रि का दिन 2 अक्टूबर यानी की रविवार को पड़ रहा है। इस दिन नीले रंग का प्रयोग करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह रंग निडरता का प्रतीक माना जाता है। मां कालरात्रि की आराधना के लिए आप इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रंग के वस्त्र भी आप इस दिन धारण कर सकते हैं। 

मां महागौरी का प्रिय रंग 

अष्टम नवरात्रि का दिन मां महागौरी का होता है। इस बार आठवां नवरात्रि का दिन 3 अक्टूबर यानी की सोमवार को पड़ रहा है। मां महागौरी को जामुनी रंग बहुत ही प्रिय होता है। अष्टमी के दिन कन्या पूजन भी होता है। आप इस दिन जामुनी रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। 

मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग 

नवमी का दिन मां सिद्धिदात्री का होता है। इस बार नवमा नवरात्रि का दिन 4 अक्टूबर यानी की मंगलवार को पड़ रहा है। मां सिद्धिदात्री ज्ञान की देवी होती है। मां की पूजा के लिए आप गुलाबी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाबी रंग को नारीत्व का प्रतीक माना जाता है। 

Exit mobile version