जिला रोजगार विभाग 9 से 16 अगस्त तक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोजकों व बरोजगार युवा विभाग की वेबसाइट हरेक्स.जीओवी.इन (hrex.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करवाएं। इच्छुक नियोजक अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड से जॉब फेयर में रिक्तियां पोस्ट कर सकते हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित साक्षात्कार व स्थान इत्यादि नियोजक की ओर से ऑनलाइन विभाग की वेबसाइट हरेक्स.जीओवी.इन पर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले इच्छुक नियोजक व बेरोजगार प्रार्थी अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
खुश खबर: 9 से 16 अगस्त तक लगेगा रोजगार मेला

