Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चुने जाएंगे 82 पंच:उपचुनाव के लिए वोटर लिस्ट को अपडेट करने पर जोर; 30 मई को अंतिम प्रकाशन

  रोहतक में रिक्त पड़े पंच पदों पर जल्द ही उपचुनाव होने की उम्मीद है। जिसके लिए मतदाता सूचियों को अपडेट किया जाएगा। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के 82 रिक्त पंच पदों के लिए उपचुनाव करवाया जाएगा। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के पंच, सरपंच तथा पंचायत समिति एवं जिला परिषद के सदस्यों के रिक्त पदों के उपचुनाव से पूर्व मौजूदा मतादाता सूचियों को अपडेट किया जायेगा। गत 1 जनवरी 2023 को क्वालीफाइन तिथि मानकर गत 5 जनवरी को प्रकाशित की गई विधानसभा मतदाता सूचियों के डेटा पर आधारित अपडेशन की जायेगी। जिला में विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचों के 82 रिक्त पदों पर उपचुनाव करवाया जायेगा।

अजय कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 मई 2023 तक वार्ड अनुसार एवं बूथ अनुसार दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। आगामी 11 मई को सांय 4 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्धारित प्रर्फोमा में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी तथा इन दावे एवं आपत्तियों का 15 मई तक निपटारा किया जायेगा।

चुनाव आयोग की हिदायतोंनुसार 19 मई तक दावे-आपत्तियों के निपटारे के विरुद्घ अपील की जा सकेंगी तथा 25 मई तक दायर अपीलों का निपटारा करते हुए 30 मई 2023 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। पंचायतीराज संस्थाओं के गत दिनों हुए आम चुनाव के दौरान विभिन्न कारणों से पंच, सरपंच के अलावा पंचायत समिति व जिला परिषद के सदस्यों की कुछ सीटें रिक्त रह गई थी, जिन पर उप चुनाव करवाया जाना प्रस्तावित है। 

Exit mobile version