Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अमेरिका में पंजाबी परिवार की 8 साल की आरोही, जसलीन कौर, जसदीप सिंह और अमनदीप सिंह की गोली मार कर की हत्या; 3 दिन पहले किये थे अगवा

अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस पूरी घटना को भयानक और डरावना बताया है। चारों की गोली मार कर हत्या की गई।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 महीने) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था।

कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। अब उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि चारों के शव बुधवार शाम को इंडियाना रोड और हचिंसन रोड के पास एक पार्क मिले। पुलिस के अनुसार, बाग में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इन्होंने सबसे पहले पुलिस को जानकारी दी। चारों को गोलियां मारी गईं।

फुटेज से पता चला कि घटना की रात लगभग 9 बजे जसदीप इमारत के बाहर संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो के साथ बातचीत करते दिखाई दिए। दोनों गेट की ओर चल पड़े, जिसमें सिंह आगे चल रहे थे। गिब्सन ने बताया कि संदिग्ध ने एक सफेद बैग रखे था उसके बाद उसने एक बंदूक निकाली। फिर चारों को पिकअप ट्रक से ले गया।

घटना की जानकारी होशियारपुर के टांडा पहुंचने के बाद गांव हरसी पहुंचने के बाद मातम का माहौल बना हुआ है। मां कृपाल कौर और अमनदीप सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों अमेरिका के लिए रवाना हो चुके है। कृपाल कौर के अनुसार उनके दो बेटे अमनदीप सिंह और जसदीप सिंह थे। लेकिन दोनों का ही अब कत्ल हो चुका है। उनसे उनके परिवार का सहारा छिन गया है।

Exit mobile version