रोहतक में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के सैंपल की जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से लिए गए 9 मिठाई के सैंपलों में से 8 सैंपल मानकों पर खरे उतरे, जबकि लाखनमाजरा की एक दुकान से लिया गया घेवर का सैंपल फेल पाया गया।
जांच में घेवर में जरूरत से ज्यादा रंग की मिलावट सामने आई है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट को लेकर दुकानदारों को अलर्ट किया है। विभाग का कहना है कि घेवर का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए लगातार सैंपलिंग और जांच की जाएगी।
विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि मिठाई खरीदते समय गुणवत्ता का ध्यान रखें और संदिग्ध मिठाई या मिलावट की सूचना संबंधित विभाग को दें।

