Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 8 नामांकन रद्द, अरविंद शर्मा व दीपेंद्र की पत्नी का नॉमिनेशन कैंसिल

रोहतक लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि रोहतक लोकसभा सीट के लिए 34 उम्मीदवारों के 40 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 27 उम्मीदवारों के 32 नामांकन पत्र सही पाए गए। वहीं 7 उम्मीदवारों के 8 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए है। उम्मीदवार 9 मई तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। लोकसभा आम चुनाव के छठें चरण में प्रदेश में आगामी 25 मई को मतदान होगा तथा 4 जून को मतगणना होगी।

रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत त्रुटि पाए जाने पर 8 नामांकन पत्र रद्द किए गए है। आजाद उम्मीदवार दया कृष्ण, मुकेश, अनिल कुमार, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार हवा सिंह, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीटा शर्मा के दो नामांकन पत्र, इंडियन नेशनल कॉग्रेंस की उम्मीदवार हेम श्वेता मिर्धा हुड्डा तथा जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार संदीप हुड्डा के नामांकन पत्र रद्द किए गए।

Exit mobile version