Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जसिया में 8 एकड़ गेंहूू की फसल आग लगने से जलकर हुई राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर पाया काबू

रोहतक-पानीपत नेशनल हाइवे के पास जसिया-कान्ही की सीमा पर रविवार को दोपहर में अचानक गेंहूू के खेतों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात राहगीर ने जलती हुई सिगरेट फैंक दी थी । जिससे सड़क के नजदीक खड़े सूखे घास में आग लग गई। आग खेतों में खड़ी गेंहूू की फसल में पहुंच गई। हवा की गति तेज होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आनन – फानन में ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के आपातकालीन नंबर पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी आग को नियंत्रित करने पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

प्रत्यक्षदर्शी कान्ही गांव के अशोक नंबरदार से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में नेशनल हाइवे के पास जसिया-कान्ही की सीमा पर अचानक गेंहूू के खेतों में आग लग गई। आग लगने से करीब 8 एकड़ गेंहूू की फसल जलकर राख हो गई।आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटों को देखकर अन्य ग्रामीणों को और फायर ब्रिगेड को फोन कर बताया। ग्रामीणों ने हैरो-कल्टीवेटर की मदद से आग को साथ लगते बाकी खेतों में फैलने से रोका।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी आग को नियंत्रित करने पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाडी ने मौके पर पहुंच कर आग को नियंत्रित किया। 08 एकड़ फसल पूरी तरह से जल गई। घटना में जसिया के अशोक, बलजीत और भोपला नाम के किसान की फसल जली ग्रामीण डीसी से मिलकर मुआवजे के लिए लगाएंगे गुहार।

Exit mobile version