प्रदेश में 5500 पुरुष कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए रविवार को शुरू हुई लिखित परीक्षा में प्रश्न पत्र देखते ही अभ्यर्थियों के होश उड़ गए, क्योंकि पेपर बहुत ज्यादा कठिन था। ऐसे में कटऑफ काफी नीचे रह सकती है।
दरअसल कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए 8.39 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। यदि पेपर आसान आता तो कटऑफ ज्यादा जाती और उसके दायरे में आने वाले युवाओं की संख्या भी बढ़ने से कमीशन के सामने उनके सिलेक्शन एक बहुत बड़ी चुनौती साबित होती। इसलिए पेपर कठिन आने से कटऑफ ज्यादा नहीं जाएगी।
हरियाणा पुलिस भर्तियों के लिए पुलिस महकमे ने अपने सिलेबस में हरियाणा से जुड़े सवाल सिलेबस में शामिल नहीं किए हुए हैं। इसलिए हरियाणा से संबंधित सवाल नहीं पूछे गए। पहले दिन रविवार को 1.40 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पहुंचना था, लेकिन 45 प्रतिशत ही उपस्थित रहे। सुबह और शाम की पारियों में 4-4 प्रकार के प्रश्न पत्र दिए गए। अभी सोमवार को मंगलवार को और परीक्षा होनी है। इसलिए कटऑफ नॉर्मलाइजेशन के अनुसार तय होगी।
