Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा की 10 सीटों पर 9 बजे तक 8.31% वोटिंग, जानिए शहरों की वोटिंग का हाल

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 8.31% मतदान हुआ। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। जितने भी वोटर शाम 6 बजे तक लाइन में लगे होंगे, सबको मतदान का मौका मिलेगा।

वोटिंग के लिए कई उम्मीदवारों को लाइन में लगना पड़ा। अंबाला से बीजेपी कैंडिडेट बंतो कटारिया भी लाइन में लगीं। इसी बीच मतदान केंद्र में बिजली गुल हो गई। इस कारण बंतो कटारिया को वोट डालने के लिए आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा।

वहीं कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने बूथ एजेंट पर जबरदस्ती कमल का बटन दबाने का आरोप लगाया। इसके साथ रोहतक के मोहल्ला महाजन पड़ाव के लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वो वोट भी नहीं डालेंगे।

राज्य में 2 करोड़ 76 हजार 768 वोटर हैं। वहीं 10 सीटों पर 223 उम्मीदवार हैं। जिनमें एक पूर्व CM और 2 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत भी EVM में बंद होगी।

Exit mobile version