रोहतक में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों के समाधान के लिए 15 जुलाई तक जिले में 755 विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान सुबह 9 से शाम 3 बजे के बीच आने वाले उपभोक्ताओं की पीपीपी से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पहले दिन गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक 151 शिविर आयोजित किए गए हैं।
नगर निगम एरिया में कुल 26 शिविर प्रतिदिन लगेंगे। गांवों वाले वार्ड में प्रतिदिन दो शिविर लग रहे हैं। ताकि ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। पीपीपी मैनेजर का कहना है कि लोगों को परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान शिविर में पहुंचने के बजाए खुद से पोर्टल पर त्रुटियों के समाधान के लिए आवेदन करना चाहिए या सीएससी केंद्र पर जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। ताकि उनकी शिकायत का समाधान हो सके।

