रोहतक में महिला डॉक्टर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फोन पर आर्मी का जवान बनकर बात करने वाले ने पहले अपने पिता का इलाज करवाने की बात कही और बाद में आधे पैसे पहले भुगतान करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

रोहतक की बैंक कॉलोनी निवासी शीतल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है। उसने कोटक महेंद्रा बैंक में अपना खाता खुलवाया हुआ है। उसके फोन पर 2 मोबाइल नंबरों से कॉल आई। कॉल पर सामने वाले ने बताया कि वह अपने पिता का ऑपरेशन करवाना चाहता है। साथ ही फोन करने वाले ने खुद को फौजी बताया और कहा कि उसकी ड्यूटी बॉर्डर पर है।

फोन करने वाले ने कहा कि उसका छोटा भाई उसके पिता को लेकर आएगा। उनसे पैसे मत लेना, अकाउंट डिटेल भेज दें। उसमें आधा पैसा डलवा देता हूं। जिसके बाद महिला डॉक्टर फोन पर राजी हो गई और हामी भर दी। फोन करने वाले ने कहा कि पेटीएम खोलो और क्रेडिट कार्ड नंबर डिटेल भी दे दो। साथ ही उसने निक नेम आर्मी भरवाया।

डिटेल भरने के बाद महिला डॉक्टर के खाते 4 ट्रांजेक्शन में 72 हजार रुपए कटे। पहली ट्रांजेक्शन 12 हजार, दूसरी 12 हजार, तीसरी 24 हजार व चौथी ट्रांजेक्शन 24 हजार की हुई। धोखाधड़ी करके आरोपी ने महिला डॉक्टर को ठगी का शिकार बना लिया। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!