Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 70 हजार लोगों को आज मिलेंगे 150 करोड़:CM सैनी जारी करेंगे PM आवास योजना का पैसा; बोले- ये मोदी की गारंटी है

हरियाणा के 70 हजार लोगों को आज 150 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हरियाणा में यह पहली किश्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए अब तक लगभग 70 हजार लाभार्थी वेरिफाई हुए हैं। इनके खातों में 150 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक शीशपाल केहरवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह दो दिन पहले बोला था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत 70 हजार ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने स्वयं को पोर्टल पर पंजीकृत किया है। विभाग द्वारा उन्हें वेरिफाई कर लिया गया है और 20 तारीख तक 150 करोड रुपए की एक मुफ्त किस्त उनके खाते में भेज दी जाएगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग ने प्रदेश में गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक पोर्टल बनाया हुआ है, जिस पर पंजीकरण के बाद आवेदक को वेरिफाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की गारंटी किसी की है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।

Exit mobile version