Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 7 दिन और अभी कोल्ड वेव:7 डिग्री रहेगा रात का तापमान; दिन में बढ़ेगी ठिठुरन, 42 शहरों में कोहरे का अलर्ट

हरियाणा में अभी सात दिन और कोल्ड वेव बनी रहेगी। 5 जनवरी तक रात के न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान के भी 17 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। यह कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति मानी जाती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 42 शहरों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ ऐसे शहर भी हैं, जिनको यलो अलर्ट पर रखा गया है।

पश्चिम विक्षोभ का असर होने के कारण सुबह के समय बादलों का प्रभाव रहेगा। दोपहर के समय बादलों की लुका छिपी के चलते बीच-बीच में सूर्य के दर्शन होते रहेंगे।

हरियाणा के जिन शहरों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी चोपटा, एलेनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, राडौर, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, निलोखेरी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला, में बहुत घने कोहरे की संभावना है।

वहीं गुरुग्राम, भद्रा, लोहारु, चरखी दादर, भिवानी, तोशम, मातनहेल, झज्जर, बहादरुगढ़, बेरीखास, सांपला, रोहतक, सिवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद , खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, मेहम, गोहाना, जुलाना, जींद, कालका, में घना कोहरे के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।

मौसम विभाग ने कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए 10 घंटे में तीन बार कोहरे का अलर्ट जारी किया। पहला अलर्ट रात 9.17 पर, दूसरा अलर्ट 11.34 और तीसरा अलर्ट 2.53 पर जारी किया गया। इन अलर्ट में मौसम विभाग ने घने से घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई कि यदि जरूरी है तो तभी घर से बाहर निकले। बुजुर्गों और बच्चों को अधिक एहतियात के लिए विभाग की ओर से कहा गया है।

Exit mobile version