Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पीजीआई के 2 डाॅक्टर समेत काेराेना से 7 संक्रमित:जिला में कोरोना की पॉजिटिविटी दर कम होकर 0.02 प्रतिशत रह गई है और रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत हो गई!!

जिला में कोरोना की पॉजिटिविटी दर कम होकर 0.02 प्रतिशत रह गई है और रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत हो गई है। जिले में गुरुवार को कोविड-19 के 254 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 7 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पीजीआई के गर्ल्स हाॅस्टल से छात्रा, कपल हाॅस्टल से डाॅक्टर के अलावा सेक्टर दाे, अाेमेक्स सिटी से भी पॉजिटिव केस सामने अाए हैं। जबकि 223 सैंपल की जांच का परिणाम आना शेष है। वर्तमान में जिला के कोरोना संक्रमण के के 60 सक्रिय मरीज हैं। सभी संक्रमित मरीज डॉक्टरों की सलाह पर घर पर रहकर उपचार ले रहे हंै। वहीं 21 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Exit mobile version